
transfer
मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, इसी क्रम में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश में 9 उप निरीक्षकों के नाम है।
परिवहन विभाग में 9 उप निरीक्षकों के तबादले
कार्यालय परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर ने एक आदेश जारी कर 9 परिवहन उप निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया है उन्हें एक जगह से हटाकर दूसरी जगह भेजा है।
इन परिवहन SI के तबादले
- परिवहन विभाग के आदेश के मुताबिक परिवहन उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, प्रभारी, चेकपॉइंट शिवपुरी-झांसी-शिवपुरी रोड उत्तरप्रदेश सीमा को यहां से हटाकर प्रभारी, चेकपॉइंट- रीवा-1 मिर्जापुर रीवा रोड उत्तरप्रदेश सीमा की जिम्मेदारी दी गई है।
- परिवहन उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित को वतर्मान पदस्थापना प्रभारी चेकपॉइंट, रीवा-1 मिर्जापुर-रीवा रोड उत्तरप्रदेश सीमा से हटाकर प्रभारी, चेकपॉइंट-शिवपुरी 1 झांसी-शिवपुरी रोड उत्तरप्रदेश सीमा पदस्थ किया है।
- परिवहन उपनिरीक्षक आकाश सिटोले को चेकपॉइंट बड़वानी-1 आगरा बाम्बे रोड महाराष्ट्र सीमा से ट्रांसफर की प्रभारी संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड, इंदौर पदस्थ किया है।
- परिवहन उपनिरीक्षक मोनिका मीणा प्रभारी, चेकपॉइंट आगर मालवा-1 झालावाड़-उज्जैन रोड राजस्थान सीमा को यहाँ से हटाकर प्रभारी, चेकपॉइंट-बुरहानपुर-1, अमरावती-जलगांव-इंदौर रोड, महारष्ट्र सीमा बुरहानपुर-2. जलगांव-एदिलाबाद रोड महाराष्ट्र सीमा भेजा है।
- परिवहन उपनिरीक्षक विक्रम ठाकुर को प्रभारी, चेकपॉइंट-बुरहानपुर-1अमरावती-जलगांव-इंदौर रोड, महाराष्ट्र सीमा बुरहानपुर-2 जलगांव-एदिलाबाद रोड महाराष्ट्र सीमा से हटाकर परिवहन आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश में पदस्थ किया है।
- परिवहन उपनिरीक्षक, अंकुर गुप्ता को संभागीय परिवहन सुरक्षा स्कॉड, भोपाल से हटाकर प्रभारी, चेकपॉइंट रीवा-2 इलाहाबाद-रीवा रोड उत्तरप्रदेश सीमा एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्कॉड रीवा पदस्थ किया है।
- परिवहन उपनिरीक्षक, गौरव दीक्षित को वर्तमान पदस्थापना चेकपॉइंट मडला-1 कवर्धा मजला रोड छत्तीसगढ़ सीमा की जिम्मेदारी से हटाकर प्रभारी संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड, भोपाल भेजा है।
- परिवहन उपनिरीक्षक राजेन्द्र साहू को परिवहन आयुक्त कार्यालय, ग्यालियर, मध्य प्रदेश से ट्रांसफर कर प्रभारी संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड, जबलपुर में पदस्थ किया है।
- परिवहन उपनिरीक्षक भाग्यश्री राजवैध को प्रभारी संभागीय परिवहन सुरक्षा स्कॉड, जबलपुर से हटाकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, भोपाल भेजा है।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

