
Transfer
Transfer News : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षकों को शासन ने नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं, इन सभी को पुलिस मुख्यालय में ही दूसरे विभागों में ट्रांसफर किया गया है, पीएचक्यू ने अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।
दो IPS और 4 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के नाम
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज दो आदेश जारी किये हैं, जिसमें सहायक पुलिस महानिरीक्षकों के नाम है, इन पुलिस अधिकारियों में भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
1 उप पुलिस महा निरीक्षक और 5 सहायक पुलिस महा निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
पीएचक्यू के आदेश में 6 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिसमें एक उप पुलिस महानिरीक्षक और 5 सहायक पुलिस महानिरीक्षक हैं जिन्हें पुलिस मुख्यालय में ही एक विभाग से दूसरे विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

