Transfer News : लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में तबादले, राज्य शासन ने पदस्थापना आदेश जारी किये

शासन ने श्योपुर और सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में पदों की भरने के लिए प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, सागर, इंदौर और रीवा मेडिकल कॉलेज से कुल 11 डॉक्टर्स को यहाँ पदस्थ किया है
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में तबादला आदेश जारी किये है, प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में पदस्थ 11 चिकित्सा विशेषज्ञों को वहां से हटाकर दूसरे मेडिकल कॉलेजों में पदस्थ किया है।

शासन के निर्देश के बाद स्थापित किये गए श्योपुर और सिंगरौली मेडिकल कॉलेजों में सत्र 2025-26 से MBBS पाठ्यक्रम शुरू किये जाने है इसलिए इन दोनों नए मेडिकल कॉलेजों में विषय विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षकों की आवश्यता है।

11 डॉक्टर्स को श्योपुर और सिंगरौली के नए मेडिकल कॉलेज में पदस्थ किया 

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने श्योपुर और सिंगरौली मेडिकल कॉलेज में पदों की भरने के लिए प्रदेश के ग्वालियर, भोपाल, सागर, इंदौर और रीवा मेडिकल कॉलेज से कुल 11 डॉक्टर्स को यहाँ पदस्थ किया है जो नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे और अस्पताल में सेवाएं देंगे।

MP के इन 5 मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा शिक्षकों के तबादले किये  

शासन के आदेश में इन 11 डॉक्टर्स में ग्वालियर के जीआर मेडिकल कॉलेज से 4 , गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से 3, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा से 2, महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर से 1 और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर से 1 डॉक्टर का नाम शामिल है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews