छलका पिता का दर्द, बोले-न आरोपी पकड़ा जा रहा न स्‍कूल पर हुई कार्रवाई, आयोग ने SP को नोटिस किया जारी

भोपाल सूखी सेवनिया क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक की छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा के खुदकुशी के 13 दिन हो जाने के बावजूद भी अब तक पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : भोपाल जिले के सूखी सेवनिया क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षक की छेड़छाड़ से पीड़ित छात्रा के खुदकुशी के 13 दिन हो जाने के बावजूद भी अब तक पुलिस द्वारा न तो आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी हो पाई है, और न ही जिस स्‍कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है, उस पर कोई एक्शन हो पाया है।

परिवार बेहद आहत 

पुलिस की इस असंवेदनशीलता और बेबसी से छात्रा का परिवार आहत है और अपनी बेटी को न्‍याय दिलाने के लिये तरस रहे है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

मानव अधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक(देहात), भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews