बोट क्लब पर मनचलों का आतंक, युवतियों को पीछा कर रोका, मारपीट कर फरार

बोट क्लब पर मनचलों का आतंक, युवतियों को पीछा कर रोका, मारपीट कर फरार

भोपाल। बोट क्लब पर कल शाम को बाइक सवार दो युवकों ने एक्टिवार सवार युवतियों को अश्लील कमेेंट्स किए। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़कियों की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर रोक लिया। बदमाशों ने पीडि़ताओं से उनका मोबाइल नंबर मांगा और दोस्ती करने का दबाव बनाया। फरियादिया ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता शूरू कर दी। लड़की ने जब अधिक विरोध किया तो युवकों ने दोनों लड़कियों को धुन दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में थाने पहुुंची लड़कियों ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय युवती शांती नगर में रहती है। ग्रेजुएशन के बाद में फिलहाल वह घर में ही रहती है। कल शाम वह अपने सहेली के साथ बोट क्लब घूमने के लिए आई थी। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो मनचले आए और पीछा करने लगे। रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील कमेंट करने लगे। लड़कियों से मोबाइल नंबर मांगा और दोस्ती करने की बात कही। युवती ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के साथ झूमाझटकी कर मारपीट की। बाद में थाने पहुंची युवती ने बाइक सवार आरोपियों पर मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

– कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

पिपलानी इलाके में रविवार शाम कोचिंग से लौटते समय मनचले ने 8वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भेम नगर में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा है। रविवार शाम वह अपने स्कूल पैदल घर जा रही थी, तभी रास्ते में एक मनचले ने उसे छेड़ दिया। इससे पहले भी वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। जब छात्रा स्कूल जाती थी, तभी उसने अपना मोबाइल नंबर पर्ची में लिखकर उसे दे दिया था। इसके बाद छात्र ने नंबर अपने पिता को दे दिया। छात्रा के पिता ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो सामने आया कि वह उसका नाम भूपेंद्र सिंह है, जो हॉस्टल में रहता है। इतना ही नहीं वह कॉलेज में पढ़ाई करता है। कल शाम थाने पहुंचकर आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews