मध्यप्रदेश की दो बालिकांए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित

मध्यप्रदेश की दो बालिकांए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित

भोपाल। मध्यप्रदेश की रिया जैन और सुदिप्ति हजेला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भोपाल की रिया जैन को पुरस्कार प्रदान किया। रिया ने चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक कीर्तिमान रचे हैं। इसी तरह खेल के क्षेत्र में इन्दौर की सुदिप्ती हजेला को कठिन अश्वारोहण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को उनकी विशेष प्रतिभा के लिए प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में विजेताओं को मैडल, प्रशस्ति पत्र, एक लाख रुपए धनराशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews