MP News : प्रदेश की दो बिजली इकाइयों ने 234 दिन सतत् विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

MP News : प्रदेश की दो बिजली इकाइयों ने 234 दिन सतत् विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

MP News : प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए ये एक अच्छी खबर है कि प्रदेश में विद्युत् उत्पादन लगातार जारी है और प्रदेश में स्थापित विद्युत् इकाइयाँ उत्पादन का रिकॉर्ड बना रही हैं, सारनी की दो विद्युत् इकाइयों ने एक बार फिर लगातार विद्युत् उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है।

पावर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास में ये पहला रिकॉर्ड 

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250-250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 व 11 ने 6 जून को 234 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वाधिक दिन अनवरत संचालन का रिकार्ड बनाया है। पावर जनरेटिंग कंपनी के इतिहास में पहली बार किसी इकाई ने 234 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है। इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना खंडवा की इकाई क्रमांक एक ने 233 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन का रिकार्ड कायम किया था। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250-250 मेगावाट की दोनों इकाईयाँ 15 अक्टूबर 2022 से लगातार संचालित हो कर विद्युत उत्पादन कर रही हैं।

पीएएफ, पीएलएफ एवं ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि

250-250 मेगावाट की दोनों इकाइयों ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्लांट अबेबिलिटि फेक्टर (पीएएफ), प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) और ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में विशिष्टता अर्जित की। विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट स्थापित क्षमता की इकाई क्रमांक 10 ने 101.07 प्रतिशत पीएएफ, 97.8 प्रतिशत पीएलएफ और 7.73 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की। वहीं इकाई क्रमांक 11 ने 101.5 प्रतिशत पीएएफ, 98.1 प्रतिशत पीएलएफ और 7.91 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई क्रमांक 10 व 11 द्वारा लगातार 234 दिन विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान बनाने पर समस्त अभियंताओं एवं कार्मिकों को बधाई दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews