Ujjain Rape : उज्जैन रेप पीड़िता से अस्पताल जाकर मिले रणदीप सिंह सुरजेवाला, सीएम शिवराज से किए सवाल

Ujjain Rape : उज्जैन रेप पीड़िता से अस्पताल जाकर मिले रणदीप सिंह सुरजेवाला, सीएम शिवराज से किए सवाल

Randeep Singh Surjewala questions CM Shivraj on Ujjain rape case: उज्जैन में 12 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने सभी को झकझोरकर रख दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की और इस घटना के बाद प्रदेश सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होने कहा कि ‘सीएम शिवराज सिंह चौहान इस घटना पर कल तक चुप्पी साधे हुए थे, आखिर इस रहस्यमयी और षडयंत्रकारी चुप्पी का राज़ क्या है।’ उन्होने सवाल किया कि आखिर सीएम पीड़िता से मिलने क्यों नहीं पहुंचे। उन्होने कहा कि पीड़िता के लिए कमलनाथ जी ने पार्टी की तरफ से 5 लाख की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है और इसके अलावा और भी जो मदद हो सकेगी, वो की जाएगी।

सीएम शिवराज पर उठाए सवाल

सुरजेवाला ने कहा आरोप लगाया कि चार दिन तक मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा। उन्होने कहा कि “सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास उत्सव करने का समय है, जलसे करने का समय है, बयानबाजी करने का समय है लेकिन चार-चार दिन तक बलात्कार के बाद सांत्वना का एक शब्द बोलने का समय नहीं है। क्या आपको कुर्सी पर बने रहने का अधिकार है ? उन्होने कहा कि सरकार और पुलिस बार बार ये कहती रही कि ये लड़की भिखारी है और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। लेकिन अब सामने आ गया है कि ये सतना के एक दलित परिवार की लड़की है। उन्होने कहा कि शिवराज जी क्या कर रहे थे..उन्हें ये बात क्यों नहीं पता चली।

शासन प्रशासन को घेरा

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि ये बच्ची सतना से उज्जैन तक कैसे आई। सतना में 25 तारीख को एफआईआर दर्ज हुई ये जानकारी किसी को नहीं है। लड़की के पिता 24 तारीख को सतना के थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए लेकिन उस दिन FIR आखिर क्यों दर्ज नहीं की गई। वो वहशी दरिंदा जिसने बच्ची के साथ ये कुकृत्य किया, वो एक नहीं हो सकता..इस मामले में कई अपराधी हो सकते हैं। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं और जब तक भारतीय जनता पार्टी का शासन रहेगा बेटिया असुरक्षित रहेंगी। उन्होने कहा कि पूरे देश की रूह कंपा देने वाली इस घटना के बाद भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का मौन और उनकी इवेंटबाजी हैरान करती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews