उमा भारती ने बिहार सीएम सम्राट चौधरी की अंग्रेजी का मजाक उड़ाने वालों को सुनाई खरी-खरी, कहा “अंग्रेजपरस्त मानसिकता और हीन भावना के शिकार लोग”

जबसे सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, तब से उनके कुछ पुराने वीडियो और सार्वजनिक भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें उनके अंग्रेजी उच्चारण को लेकर टिप्पणियां और ट्रोलिंग की जा रही है। इसे लेकर अब उमा भारती ने उनका पक्ष लिया है और ऐसे लोगों की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।
Uma Bharti

Uma Bharti

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अंग्रेजी उच्चारण को लेकर विपक्षी खेमे और सोशल मीडिया पर हो रहे मजाक की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे औपनिवेशिक मानसिकता बताया और ऐसे लोगों को हीन भावना से ग्रसित करार दिया।

उन्होंने विश्व नेताओं का हवाला देते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अंग्रेजी नहीं बोलते, लेकिन वे दोनों आज दुनिया के चार सबसे शक्तिशाली लोगों में से हैं। उन्होंने कहा कि किसी भाषा को न जानने का अर्थ ये नहीं है कि उस व्यक्ति में किसी तरह की कमी है।

उमा भारती ने बिहार सीएम सम्राट चौधरी का पक्ष लिया

उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अंग्रेजी को लेकर हो रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की योग्यता का आकलन उसकी अंग्रेजी बोलने की क्षमता से करना गलत और औपनिवेशिक सोच को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल पाने का मजाक उड़ाने वाले अंग्रेजों की छोड़ी गई जूठन हैं एवं हीनभावना से ग्रसित हैं।”

बीजेपी नेता ने कहा कि किसी नेता का मूल्यांकन उसकी भाषा कौशल से नहीं, बल्कि उसके कार्यों, जनता से जुड़ाव और विकास कार्यों से होना चाहिए। उमा भारती ने विश्व नेताओं का हवाला देते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अंग्रेजी नहीं बोलते, लेकिन वे दोनों आज दुनिया के चार सबसे शक्तिशाली लोगों में से हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि असली ताकत भाषा में नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, निर्णय लेने की क्षमता और जनसेवा में होती है। अपने बयान में उमा भारती ने सख्त लहजे में कहा कि“धिक्कार है ऐसी अंग्रेज परस्त मानसिकता रखने वालों पर।”

अंग्रेजी उच्चारण को लेकर किया जा रहा है ट्रोल 

बता दें कि सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके कुछ पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें उनके अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक ट्रोलिंग हुई। विपक्षी दलों के समर्थक और कुछ नेटिजन्स ने इसे “7वीं फेल CM” जैसे टाइटल देकर वायरल किया। कई पोस्ट में उन्हें निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं। इसी बात पर अब उमा भारती ने उनका पक्ष लेते हुए कहा है कि अंग्रेजी न जानना किसी तरह की कमजोरी नहीं है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews