
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण (ram mandir) को लेकर 5 अगस्त को भूमि पूजन होने जा रहा है, वही दूसरी तरफ एमपी में राजनीति तेज हो गई है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों राम पर हक जता रहे है,दोनों में सबसे बड़ा रामभक्त कौन की होड़ मची हुई है, ऐसे में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझाते हुए तीखे शब्दों में कहा है कि राम के नाम पर बीजेपी का पेटेंट नहीं हुआ है।उमा के बयान से जहां बीजेपी में खलबली मची हुई है वही कांग्रेस ने बयान का समर्थन करते हुए धन्यवाद कहा है।
दरअसल, मीडिया से चर्चा करते हुए उमा ने कहा कि राम का नाम भाजपा की बपौती नहीं है,कोई रहे न रहे राम रहेंगे, इसलिए अहंकार नहीं पालना चाहिए। राम के नाम पर किसी का पेटेंट नहीं हो सकता है, राम का नाम अयोध्या या बीजेपी के बाप की बपौती नहीं है, ये सबकी हैं, जो बीजेपी में हैं या नहीं हैं, जो किसी भी धर्म को मानते हो। जो राम को मानते हैं, राम उन्हीं के हैं।
कांग्रेस का समर्थन, दिग्विजय ने कहा धन्यवाद
एमपी कांग्रेस ने उमा भारती के इस बयान का सामर्थन किया है। उमा भारती के इस वीडियो को कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘धन्यवाद उमा।’ वही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि बिल्कुल सही कहा उमा जी ने भगवान श्रीराम किसी पार्टी की बपौती नहीं है ।#मुंह_में_राम_मन_में_नाथूराम ।
धन्यवाद उमा। https://t.co/NYhV8aqOXn
— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) August 4, 2020
बिल्कुल सही कहा उमा जी ने भगवान श्रीराम किसी पार्टी की बपौती नहीं है ।#मुंह_में_राम_मन_में_नाथूराम @INCIndia @INCMP @RahulGandhi @OfficeOfKNath @digvijaya_28 @priyankagandhi pic.twitter.com/lCkFJqyNEZ
— Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) August 3, 2020
निदेशक और संपादक

