उमा भारती ने की मोहन सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की तारीफ, X पर लिखा “दोनों समस्याएं सामान्य जनजीवन के लिए बहुत बड़ी परेशानी थी”

Uma bharti

Uma Bharti On Mohan Cabinet Decisions : मोहन कैबिनेट द्वारा बुधवार को लिए गए निर्णयों की मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इसे लेकर पोस्ट भी किया है। नई सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को लेकर उमा ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया है।

उमा भारती ने की सीएम मोहन यादव के निर्णयों की प्रशंसा

उमा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सरकार की तारीफ करते हुए लिखा कि “मोहन यादव की कैबिनेट ने कल जो दो निर्णय लिए जिनमें एक खुले में मांस एवं अंडे की बिक्री को लेकर था तो वही दूसरा धार्मिक स्थलों पर जोर से बचते हुए लाउडस्पीकर को लेकर था, यह दोनों समस्याएं आम जन के सामान्य जनजीवन के लिए बड़ी परेशानियां थी और इन दोनों समस्याओं पर नियंत्रित प्रतिबंध लगाकर नई सरकार ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

पहली कैबिनेट में हुए अहम फैसले

बुधवार को मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने चंद घंटे के भीतर ही कैबिनेट की बैठक बुला ली। मोहन यादव की कैबिनेट ने कल दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे जिनमें एक बिना लाइसेंस अवैध मास की बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर था तो वहीं दूसरा धार्मिक स्थानों पर बजते लाउडस्पीकर या सार्वजनिक स्थानों पर बजते हुए निर्धारित मापदंडों से ज्यादा डीजे को लेकर था। इसके बाद अब सभी धार्मिक स्थलों पर अब सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुरूप निर्धारित डेसिबल मात्रा में ही ध्वनि यंत्रों का प्रयोग हो सकेगा। इसी के साथ उन्होने अपनी कैबिनेटमें रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण कराए जाने की प्रक्रिया का निर्णय भी रखा। इसके तहत अब जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण प्रक्रिया भी संपन्न होगी है। प्रदेश भर में जमीनों के फर्जीवाड़े पर इससे लगाम लगेगी और जनता को राहत मिलेगी। मोहन सरकार द्वारा लिए गए इन सभी निर्णयों की समूचे प्रदेश में जमकर तारीफ हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews