उमंग सिंघार ने लगाया सरकारी योजनाओं में बंदरबांट का आरोप, इस पूर्व बीजेपी विधायक को लेकर उठाए गंभीर सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। जहां भाजपा विधायकों से पाँच करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायकों के प्रस्तावों की राशि स्वीकृत नहीं की गई है।
Umang Singhar Madhya Pradesh

Umang Singhar

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने की खुली लूट मची है, जिसमें भाजपा के ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता के पैसों की बंदरबांट हो रही है। इसी के साथ उन्होंने पूर्व बीजेपी विधायक डॉ. शिशुपाल यादव पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। सिंघार ने कहा कि जहां भाजपा विधायकों से 5-5 करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए जा रहे, वहीं कांग्रेस विधायकों को सिर्फ कोरे आश्वासन मिल रहे हैं।

उमंग सिंघार ने बीजेपी के पूर्व विधायक पर लगाए आरोप

उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि भाजपा के ठेकेदारों की मदद से सरकारी योजनाओं में खुली बंदरबाँट हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव द्वारा पृथ्वीपुर विधानसभा (जिला निवाड़ी/टीकमगढ़) में ‘मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना’ के तहत जिन करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की सिफारिश की गई है, उनमें पहले से ही भाजपा के ठेकेदारों के नाम तय हैं।’

‘कांग्रेस विधायकों के साथ सरकार कर रही है पक्षपात’

इसी के साथ नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। जहां भाजपा विधायकों से 5-5 करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकार किए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायकों के प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के बावजूद कांग्रेस विधायकों के प्रस्तावों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews