केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का 25 फरवरी को मध्यप्रदेश दौरा, यह रहेगा शेड्यूल

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का 25 फरवरी को मध्यप्रदेश दौरा, यह रहेगा शेड्यूल

BHOPAL NEWS :   केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान अमित शाह ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
अमित शाह दोपहर 12.05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचकर होटल आदित्याज जायेंगे। दोपहर 12.20 बजे होटल आदित्याज में आयोजित ग्वालियर व चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

खजुराहो में कार्यक्रम 

दोपहर 1.35 बजे ग्वालियर से चलकर दोपहर 2.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचेंगे। दोपहर 2.40 बजे खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजित लोकसभा बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शाह दोपहर 3.55 बजे खजुराहो से चलकर शाम 5 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगें।

भोपाल में कार्यक्रम 

शाम 5.15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अमित शाह शाम 6.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट से दमन रवाना होंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews