IAS ने लगाया पत्नी पर मोबाइल चोरी का आरोप, एयरपोर्ट पर हुई जांच

IAS ने लगाया पत्नी पर मोबाइल चोरी का आरोप,  एयरपोर्ट पर हुई जांच

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) में एक जिला कलेक्टर (Collector) के घरेलू विवाद का मामला मध्यप्रदेश (MP) तक खिंचा चला आया। कलेक्टर ने अपनी पत्नी की शिकायत भोपाल एयरपोर्ट (Bhopal Airport) अथॉरिटी से की और पत्नी ने यहां के अधिकारियों को टका सा जवाब देकर अपनी राह पकड़ ली।

Morena News: महिला सरपंच व सचिव में हुई हाथापाई, थाने पहुंचा मामला

दरअसल उत्तर प्रदेश के एक जिले में कलेक्टर का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पति से नाराज पत्नी ललितपुर से भोपाल की ओर रवाना हो गईं। भोपाल एयरपोर्ट से वो मुंबई जाने वाली थीं। इसकी खबर कलेक्टर साहब को लगी और उनके मुताबिक पत्नी उनका मोबाइल फोन (mobile) भी अपने साथ ले गई थी। इसके बाद कलेक्टर ने तत्काल अपने जिले के पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दी कि उनकी पत्नी उनका मोबाइल चुराकर भोपाल पहुंच रही हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने भोपाल एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जब महिला एयरपोर्ट पर पहुंची तो अधिकारियों ने उनसे पूछताछ कर कलेक्टर का मोबाइल मांगा। लेकिन महिला ने मोबाइल देने से साफ इंकार कर दिया। इधर मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं होने के कारण अधिकारी कोई कार्रवाई भी नहीं कर पाएं और महिला मुंबई की फ्लाइट पकड़कर चली गईं। इस मामले में एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि वो जबरदस्ती किसी से मोबाइल नहीं ले सकते हैं और इसी कारण महिला को जाने दिया गया। बहरहाल, यूपी के एक वरिष्ठ अधिकारी के घर की लड़ाई इस तरह सामने आई और भोपाल में उसे लेकर कुछ समय तक गहमागहमी बनी रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews