इंदौर में सेना अधिकारियों के साथ मारपीट व महिला मित्र के साथ दुष्कर्म मामले में सरकार को घेरने पर भड़के वीडी शर्मा, कांग्रेस के आरोपों पर किया पलटवार

वीडी शर्मा ने कांग्रेस से सवाल किया कि एफआईआर होना, पकड़े जाना ये किसका एक्शन है? ये सरकार का ही एक्शन है। उन्होंने कहा गलत काम करने वाले कोई भी किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं। 
VD Sharma BJP

Attack on army officers in Indore : इंदौर में महू आर्मी कॉलेज में ट्रेनिंग के लिए आये दो सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों के साथ मारपीट और एक के साथ दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है।  प्रदेश सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर नाकामी के आरोप लगाने वाली कांग्रेस इस पर और मुखर हो गई, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमग सिंघार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस घटना को लेकर मप्र की भाजपा सरकार को घेरा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें जवाब दिया है।

कांग्रेस के आरोपों पर वीडी शर्मा का पलटवार  

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार किसी की भी हो कोई यदि गलत काम करने का प्रयास करता है तो कानून अपना काम करता है और यदि सरकार भाजपा की हो तो एक्शन तेजी से होता है, और इस मामले में भी हुआ है।  वीडी शर्मा ने कांग्रेस से सवाल किया कि एफआईआर होना, पकड़े जाना ये किसका एक्शन है? ये सरकार का ही एक्शन है। उन्होंने कहा गलत काम करने वाले कोई भी किसी भी कीमत पर बचेगा नहीं।

अचानक आये हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, रुपये लूटे   

इंदौर पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है, उत्तर प्रदेश के दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी (कैप्टन) महू आर्मी कॉलेज में ट्रेनिंग के लिए आये हैं इन दोनों ने मंगलवार रात किराये की गाड़ी मंगवाई और अपनी दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट की तरफ घूमने निकल गए, इनकी कार फायरिंग रेंज के पास खड़ी थी तभी वहां कई हथियारबंद  बदमाश आये, उनके हाथों में पिस्टल, चाकू, डंडे थे बदमाशों ने इन्हें घेर लिया और मारपीट कर इनसे रुपये लूट लिए।

10 लाख की मांग की, सैन्य अधिकारी को बंधक बनाकर महिला मित्र के साथ गैंगरेप  

बदमाशों ने एक अधिकारी और उसकी महिला मित्र को बंधक बना लिया और दूसरे अफसर और उसकी मित्र को ये कहकर छोड़ दिया कि जब ता 10 लाख रुपये नहीं लाओगे तब तक इन्हें छोड़ेंगे नहीं , घबराया ट्रेनी अफसर यूनिट पहुंचा उसने कमांडिंग अफसर को घटना बताई फिर पुलिस को सूचना दी गई और जैसे ही पुलिस वहां पहुंची बदमाश वहां से भाग गए लेकिन इस दौरान उन्होंने मौका देखकर सैन्य आफसर के सामने ही उसकी महिला मित्र के साथ गैंग रेप किया, उसने जब अपनी दोस्त को छोड़ने की गुहार लगाई तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की।

डकैती, मारपीट, दुष्कर्म की धाराओं में FIR दर्ज, दो गिरफ्तार अन्य की तलाश कर रही पुलिस  

बहरहाल पुलिस ने इस मामले में मारपीट, डकैती, फिरौती और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है दो आरोपी भी गिरफ्तार किया गए हैं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सेना के अधिकारी पर भी हाथ डालने से घबराते नहीं है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews