वीडी शर्मा ने कहा ‘लोकसभा चुनाव में इस बार MP में 29वां कमल भी खिलेगा’, छिंदवाड़ा सीट पर जीत का दावा

VD Sharma

VD Sharma claims to win all seats in Lok Sabha elections : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि इस बार मध्य प्रदेश में 29वां कमल भी खिलेगा। उन्होने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी सारी उन्तीस सीटें जीतेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार एनडीए 400 से अधिक सीटें लेकर आएगी और अकेले बीजेपी ही 370 से ज्यादा सीटे जीतेगी।

छिंदवाड़ा में ऐतिहासिक जीत का दावा

वीडी शर्मा ने दोहराया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर फतह हासिल करेगी। उन्होने कहा कि ’29वां कमल जिसको छिंदवाड़ा के रूप में कहते हैं, उस सीट पर भी खिलेगा। जैसे मैं विधानसभा चुनाव से पहले कहता था, उसी विश्वास से कह रहा हूं कि छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री जी की और राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के हितग्राहियों गढ़ है और इस बार बीजेपी वहां सिर्फ परचम ही नहीं लहराएगी, बल्कि ऐतिसाहिक जीत हासिल करेगी।’ उन्होने कहा कि जिस तरह केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं चल रही है, अब लोग भी समझ गए हैं कि बीजेपी की सरकार लोककल्याणकारी और विकास के लिए समर्पित है और इसीलिए लोकसभा चुनावों में भी हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

वीडी शर्मा ने कहा ‘विधानसभा चुनाव की सफलता दोहराएंगे’

मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटों पर फिलहाल बीजेपी है और सिर्फ छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ हैं। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि वो इस एक सीट पर भी विजय हासिल करे और पीएम मोदी के 370 के टार्गेट को पूरा करने के अभियान में मध्य प्रदेश की सीटें उनकी झोली में डाल दें। बीजेपी की लोकसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारियां और रणनीति जारी है और वीडी शर्मा ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव की सफलता दोहराने का पूरा विश्वास जताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews