वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों के लिए बढ़ाई गई, अब 01 जनवरी 2026 तक चलेगी ट्रेन

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहमदनगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन पर ठहराव लेती है।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

रेल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेनों के संचालन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 01922/01921 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन के विस्तार से पश्चिम मध्य रेल के बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी के स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

यात्रियों को होगी सुविधा 

गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से 02 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 27 फेरों के लिए चलती रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को पुणे स्टेशन से 03 जुलाई 2025 से 01 जनवरी 2026 तक 27 फेरों के लिए किया जा रहा है।

यहाँ रुकेगी यह ट्रेन 

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में ललितपुर, बीना, विदिशा, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, अहमदनगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन पर ठहराव लेती है। उपर्युक्त स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्पेशल ट्रेन सेवाओं की विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews