भोपाल की अवधपुरी पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर, कई चोरियों का खुलासा

आरोपियों से लगभग 3 लाख रुपये कीमत के वाहन बरामद किए है। आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, सहित अन्य कई अपराध दर्ज है। आरोपी अपने घूमने-फिरने औऱ नशे के शौक को पूरा करने के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

BHOPAL  NEWS :  भोपाल की थाना अवधपुरी भोपाल पुलिस के हत्थे शातिर वाहन चोर चढ़े है। पुलिस ने इनके पास से प्लेटिना सहित कई वाहन बरामद किए है। आरोपी थाना अवधपुरी क्षेत्र से चोरी की मोटर सायकिल प्लेटिना बेचने की फिराक में था इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

अपने शौक पूरा करने करते थे चोरी 

आरोपियों से लगभग 3 लाख रुपये कीमत के वाहन बरामद किए है। आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी, नकबजनी, सहित अन्य कई अपराध दर्ज है। आरोपी अपने घूमने-फिरने औऱ नशे के शौक को पूरा करने के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

इस तरह पकड़े चोर 

दरअसल आरोपी पिछले दिनों चोरी हुई फ्लेटिना गाड़ी को बेचने जा रहे संदिग्ध आरोपी महेश तनवा और भागवत आचार्य को प्लेटिना मोटर सायकिल सहित नक्षत्र इन्कलेव के आगे जंगल तरफ रोड किनारे मोटरसायकल सहित पकडा, उनके पास मिली प्लेटिना मोटरसायकल के बारे में पूछताछ करने पर 10 दिवस पूर्व पूर्वाचल फेस 01 बीडीए रोड अवधपुरी भोपाल से चोरी करना बताया, इसके अलावा आरोपी भागवत आचार्य द्वारा पीथमपुर धार मण्डीप रायसेन , व भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रो से अन्य चार वाहन मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक  MP04QW6744 तथा मोटर सायकल क्र. MP09QH5203 , मोटर सायकल क्र. MP05CD9325 , स्कूटर CLIQ कंपनी काले कलर का चोरी करना स्वीकार किया । इस तरह आरोपी से कुल 05 वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लगभग कुल 300000/-  रुपये का मसरुका बरामद किया गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews