VIDEO: नरोत्तम का तंज-कमलनाथ को अब हो रही है किसानों की चिंता

VIDEO: नरोत्तम का तंज-कमलनाथ को अब हो रही है किसानों की चिंता

भोपाल।
कोरोना और लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेजी से चल रहा है।विपक्ष में आते ही कांग्रेसी शिवराज सरकार पर हमला बोल रहे है।जिसका सत्ता में वापस लौटी बीजेपी भी जमकर पटलवार कर रही है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है। नरोत्तम का कहना है कि कमलनाथ अब किसानों की चिंता कर रहे हैं। 15 महीने जब सरकार रही तब वल्लभ भवन में पांचवी मंजिल पर आइसोलेशन में रहे ।किसानों से कर्जा माफी का झूठा वादा कर सत्ता में आए कि 10 दिनों में कर्जा माफ होगा , लेकिन 15 महिनों में एक किसान का कर्जा माफ नही किया। एक काम ऐसा नहीं किया जो उदाहरण बन जाता ।अब किसानों की झूठी चिंता कर रहे हैं।बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज को पत्र लिख किसानों को साढ़े सात हजार देने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews