पैसे लेते हुए 2 आरक्षकों का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

पैसे लेते हुए 2 आरक्षकों का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

भोपाल/ग्वालियर।लाख कोशिशों के बाद भी सूबे की पुलिस सुधरने का नाम नहीं ले रही है।आए दिन पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। अब एक ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां दो आरक्षक आवेदकों से आवेदन की रिसिप्ट देने के बदले पैसे मांगते हुए कैमरे में कैद हुए है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले में संज्ञान लिया है,​ जिसके बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

वायरल वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों पुलिसकर्मी बहोड़ापुर थाने में पदस्थ आरक्षक बजरंग सिंह ओर प्रंशत सिंह हैं। दोनों ने थाने में दिए गए आवेदन का रिस्पिट देने के बदले आवेदकों से पैसे की मांग की थी। इसी दौरान किसी ने दोनों आरक्षकों का पैसा लेते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद दोनों आरक्षकों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews