हत्या और फेल करने की धमकी देकर शिक्षक कर रहा था बच्‍चों का यौन शोषण, एसपी और कलेक्टर को जांच के आदेश

बच्‍चों के परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : विदिशा में एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। यह  एक शिक्षक ने हत्या और फेल करने की धमकी देकर बच्‍चों का यौन शोषण किया। मामलें में राज्य महिला अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है।

विदिशा के सिरोंज का मामला 

विदिशा जिले के सिरोंज में एक स्कूल में पदस्‍थ शिक्षक द्वारा बच्‍चों के साथ लंबे समय से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। बच्चों को फेल करने एवं जान से मारने की धमकी देकर शिक्षक उनके साथ यौन शोषण करता आ रहा था। इस संबंध में बच्‍चों के परिजनों ने पुलिस थाने में जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आयोग ने लिया संज्ञान 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक, विदिशा से मामले की जांच की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews