वक्फ़ संशोधन बिल: मंत्री विश्वास सारंग बोले- गुमराह करने वाले एक्सपोज हो गए, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, ये नामंजूर, कोर्ट जायेंगे

वक्फ़ संशोधन बिल पर संसद से लेकर सड़क तक बहस हो रही है, लोकसभा में बिल पेश करते हुए कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू ने बिल की खासियत गिनाई और कहा कि ये बिल मुसलमानों के हित में है तो वहीं मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने इसे ख़ारिज कर दिया और कहा कि ये वक्फ़ की संपत्तियों पर कब्ज़ा करने वाला बिल है। 
Waqf Amendment Bill

Waqf Amendment Bill: वक्फ़ बोर्ड संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया गया है जिसपर मंत्री किरेन रिजिजू अपना वक्तव्य दे रहे हैं उन्होंने बिल में किये गए संशोधन की जानकारी सदन के पटल पर रखी और भरोसा दिलाया कि ये बिल वक्फ़ गरीब और वंचित मुसलमानों के  लिए सरकार ला रही है, उधर बिल को लेकर पूरे देश से अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

मध्य प्रदेश में की राजधानी भोपाल में मुसलमान महिलाओं ने वक्फ़ संशोधन बिल का समर्थन करते हुए जश्न मनाया भोपाल की रहमत मस्जिद के सामने लोगों ने जमकर आतिशबाज़ी की और ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए नज़र आए। कई महिलाओं ने भी इस मौक़े पर ख़ुशी ज़ाहिर की और कहा कि यह फ़ैसला उनके हित में है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल से मोदी जी के साथ हैं थैंक यूं मोदी जी।

गुमराह करने वाले आज एक्सपोज हो गए : मंत्री सारंग  

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा भोपाल में जिस तरह से मुसलमान भाइयों और बहनों ने इस बिल का समर्थन किया है उससे साफ जाहिर होता है कि ये बिल उनके हित में है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा वो लोग जो वक्फ पर कब्जा कर रहें है, वो मुस्लिम लोगों को गुमराह कर रहे हैं लेकिन आज भोपाल में लोगो ने पीएम मोदी और वक्फ़ बिल  के लिए समर्थन दिखाया है, आज गुमराह करने वाले एक्सपोज हुए हैं।

पढ़े लिखे मुस्लिम वक्फ़ बोर्ड की मंशा और सरकार की मंशा समझ गए हैं

मंत्री ने कहा जो पढ़े लिखे मुस्लिम हैं वो वक्फ़ बोर्ड की मंशा और सरकार की मंशा समझ गए हैं वक्फ़ पर कब्जा करने वाले मुस्लिम बेटों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं लेकिन आम मुसलमान के बच्चों का क्या? बोर्ड ने जमीनों पर बेजा कब्ज़ा कर रखा है आम मुसलमान का क्या हुआ क्या ये बोर्ड बताएगा?

ये बिल वक्फ़ की संपत्तियों पर अतिक्रमण करने का : कांग्रेस 

उधर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस संशोधन बिल को ही ख़ारिज कर दिया उन्होंने कहा हमें ये स्वीकार नहीं है, मीडिया से बात करते हुए मसूद ने कहा हम इसे काला कानून कहेंगे ये बिल वक्फ़ की संपत्तियों का संरक्षण करने के लिय इनहीं उनपर अतिक्रमण करने का है उन्होंने कहा ये समाज को प्रताड़ित और परेशान करने वाला बिल लाया है हम इसे रिजेक्ट करते हैं।

संसद की जमीन भी हमारे पुरखों की :  कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद 

आरिफ मसूद ने कहा संसद की जो जमीन है वो हमारे पुरखों की वक्फ़ की गई है ये सरकारी नहीं है निजी है ये  बात सही है, लेकिन उसपर ये लोग कब्ज़ा किये बैठे हैं,  उन्होंने कहा हमें ये संशोधन बिल कतई स्वीकार नहीं है अभी पर्सनल लॉ बोर्ड की वर्किंग कमेटी की मीटिंग है, हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे और जरुरत पड़ी तो कोर्ट भी जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1071739570″]

[dgv_vimeo_video id=”1071739746″]

[dgv_vimeo_video id=”1071739864″]

[dgv_vimeo_video id=”1071740044″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews