रविवार से आएगा मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, छाएंगे बादल, 3 संभागों में बारिश के आसार, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

MP Weather

Madhya Pradesh Weather Today: मध्यप्रदेश के मौसम में रविवार से परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को बादल छा सकते है वही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कही कही ओले भी गिर सकते है। इसके बाद 29 नवंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है, वही दिन रात के तापमान में तेज गिरावट आने दिसंबर की शुरूआत में ठंड तेज होना शुरू हो जाएगी। वही आज 25 नवंबर शनिवार को तापमान में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा और प्रदेश के कुछ हिस्सों में बदल छाए रह सकते है।

रविवार को इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अरब सागर से नमी मिलने के कारण शनिवार शाम से ही दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे और खंडवा, खरगोन में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।  रविवार को इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। खंडवा और खरगोन में भी बारिश का अनुमान है। भोपाल, इंदौर-उज्जैन , इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा ,खरगोन समेत कई शहरों में रविवार को हल्की बारिश होने के आसार है वहीं इंदौर संभाग के जिलों में ओले भी गिर सकते है।26 से 28 नवंबर तक जबलपुर सहित संभाग में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और फिर दिसंबर के पहले सप्ताह से तेज सर्दी पड़ने के आसार है।

क्या कहता है मौसम विभाग 

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है, जिससे उत्तर महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बन गई है। इसके प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।   हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से 27-28 नवंबर के बाद से फिर मौसम साफ होने लगेगा। 29 नवंबर से रात के तापमान में फिर गिरावट शुरू होने की संभावना है।आसमान में बादल छाने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होते ही न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट होगी।

इन जिलों में बारिश होने का अनुमान

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि  इंदौर-उज्जैन संभाग के कई जिलों में 26-27 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। 26 नवंबर को खरगोन और बुरहानपुर के साथ ही खंडवा, देवास, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही 27 नवंबर को अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल के साथ रायसेन, सागर, दमोह, छतरपुर, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews