गेहूं उपार्जन : मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, 25 मई तक होगी खरीदी

mp farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने किसानों (Farmers) को बड़ी राहत दी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिन खरीदी केन्द्रों में 5 मई तक खरीदी होनी थी, वहां अब 15 मई तक खरीदी का कार्य किया जाएगा। इसी तरह 15 मई तक खरीदी केन्द्रों में 25 मई तक खरीदी होगी।

यह भी पढ़े.. मप्र के निमाड़ के वरिष्ठ बीजेपी नेता-पूर्व सांसद का हार्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक की लहर

शिवराज सिंह चौहान ने खरीदी की अवधि बढा़ने और पोर्टल को शनिवार को खुला रखने के कार्य किए गए हैं। खरीदी केन्द्रों की क्षमता के अनुसार SMS भेजे जा रहे हैं ताकि केन्द्रों पर भीड़ एकत्र नहीं हो।  प्रदेश में खरीदी की मात्रा के अनुसार बारदाने उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल सत्यापित 24 लाख 65 हजार सत्यापित किसानों में से 16 लाख 5 हजार किसानों को SMS भेजे गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूँ उपार्जन (Wheat Procurement) कार्य की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए परिवहन कार्य में और अधिक गति लाने के प्रयास करने के लिए कहा है। उपार्जन एवं राशन वितरण व्यवस्थाओं में संक्रमण से बचाव की सावधानियों का पूरी गम्भीरता से पालन होना चाहिए।

यह भी पढ़े.. इन जिलों पर विशेष फोकस, सीएम शिवराज सिंह बोले- अधिकारी और प्रभारी मंत्री तेजी से काम करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया गया कि 7 लाख 32 हजार किसानों से 10 हजार 596 करोड़ रूपए का 53 लाख 69 हजार मीट्रिक टन खाद्यान्न की खरीदी हो चुकी है। किसानों को 6 हजार 683 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। भुगतान 5 दिवस की अवधि में किया जा रहा है। प्रदेश में 4 हजार 588 खरीदी केन्द्रों द्वारा खरीदी का कार्य किया जा रहा है। सभी 94 सेक्टरों में उपार्जन ऐंजेंसी द्वारा परिवहनकर्ता नियुक्त हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews