भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किसे दी “आप” का अनुसरण करने की नसीहत

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने किसे दी “आप” का अनुसरण करने की नसीहत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पांच राज्यों में हुए चुनावों में की मतगणना आज जारी है। अब तक जो तस्वीर सामने आई है उसमें भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में सरकार बनती दिखाई दे रही है।  भाजपा (BJP) ने जितनी अच्छी स्थिति चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में अपनी बनाई उतनी ही बुरी स्थिति उसकी पंजाब में हुई है।

पंजाब विधानसभा चुनावों (Punjab Election Result 2022) में आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए सत्ता हासिल करने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं जल्दी ही “आप” जादुई आंकड़ा छू लेगी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को घर बैठा दिया। आम आदमी पार्टी (AAP Punjab) के साधारण नेताओं ने कांग्रेस और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के बड़े नेताओं को हरा दिया।

ये भी पढ़ें – Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, गीली मिटटी को आकार देते आये नजर

पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस(Congress) से ज्यादा बुरी स्थिति भाजपा की हुई है।  अभी तक प्राप्त परिणाम के आधार पर आम आदमी पार्टी 77 सीट जीत चुकी है और 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।  कांग्रेस केवल 13 सीट जीत  सकी है और 5 पर बढ़त बनाये हुए है जबकि भाजपा को केवल दो सीटों पर जीत मिली है अन्य सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बहुत पीछे हैं।

ये भी पढ़ें – MP News : युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, इस तरह मिलेगा लाभ

इस बीच मध्य प्रदेश भाजपा(BJP Madhya Pradesh)  के वरिष्ठ नेता और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रोफ़ेसर कप्तान सिंह सोलंकी (Kaptan Singh Solanki) ने आप की जीत की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है।  उन्होंने लिखा – आम आदमीं पार्टी जब जीतती है तो सभी का सूपड़ा साफ़ कर देती है, उसकी कार्यशैली का अनुकरण करने की ज़रूरत है।

ये भी पढ़ें – NEET-UG: की परीक्षा में बड़ा बदलाव, लाखों छात्रों को होगा फायदा

वरिष्ठ भाजपा नेता कप्तान सिंह सोलंकी ने हालाँकि इसमें किसी पार्टी का नाम नहीं लिखा लेकिन समझा जा रहा है कि उन्होंने पंजाब में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को देखकर उन्होंने उसे ही नसीहत दी है। इस समय ये ट्वीट चर्चा में बना हुआ है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews