कलेक्टर से क्यों नाराज हुई कमलनाथ की मंत्री

कलेक्टर से क्यों नाराज हुई कमलनाथ की मंत्री

भोपाल/गुना।
मध्यप्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री और गुना जिले की प्रभारी ईमरती देवी इन दिनों गुना के कलेक्टर भास्कर लक्षकार से अच्छी खासी नाराज हैं। कलेक्टर से नाराजगी की वजह से 20 अक्टूबर के बाद जिला योजना समिति की बैठक में तक नहीं आई।

दरअसल जिला योजना समिति का अध्यक्ष प्रभारी मंत्री होता है और इस बैठक में जिले से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्य पर मुहर लगती है। लेकिन इमरती देवी ने पिछले 4 महीने से जिले का रुख ही नहीं किया। इस बारे में एक अखबार को दिए। इंटरव्यू में इमरती ने इसकी वजह कलेक्टर द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा किया जाना बताया है। ईमरती का कहना है कि वह कलेक्टर को जो काम बताती हैं वह कभी नहीं होते। इतना ही नहीं उनके अधीनस्थ अधिकारी भी उनकी बात नहीं सुनते ऐसी स्थिति में बैठक में आने का क्या फायदा?

पिछली बार भी ईमरती देवी का गुना आने का कार्यक्रम था लेकिन वे शिवपुरी से ही वापस लौट गई थी। ईमरती का यह भी कहना है कि कलेक्टर के इस रवैए की शिकायत व मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया तक से कर चुकी है। बावजूद इसके अभी तक कलेक्टर के कान पर जूं नहीं रेगी। भास्कर लक्षकार वही कलेक्टर है जिन्होंने राजगढ़ की कलेक्टर के थप्पड़ कांड के बाद फेसबुक पर राजनेताओं की तुलना डकैतों से की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews