
Dr.Narottam Mishra
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के 13 राज्यो में जुमे की नमाज़ के बाद हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पूरे प्रदेश में शांति रही केवल छिंदवाड़ा में ही उपद्रव करने का प्रयास किया गया। वही यह सब क्यों हुआ इस पर हम शोध करेंगे।
यह भी पढ़ें…. बैतूल : पैसों के लालच में सगी बेटी ने माँ को उतारा मौत के घाट, दामाद ने ठिकाने लगाई लाश
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है और यहाँ पुलिस भी पूरी तरह मुस्तेद है यही कारण है कि जब जुमे की नमाज़ के देश के अनेक राज्यो में हिंसा हुई तब प्रदेश में शांति रही। पुलिस ने हर गतिविधियों पर नज़र रखी और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा कर रखा इसलिए यहां स्थति नियन्त्रण में रही।केवल छिंदवाड़ा ही ऐसा जिला रहा जहा शांति भंग करने का प्रयास किया गया। केवल वहां ही ऐसा क्यों हुआ इस पर हम शोध करंगे। पता करंगे की इसके पीछे किन लोगों का हाथ था।
गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है और यहां पुलिस पूरी तरह सतर्क है।। यहां शान्ति भंग करने की किसी को इज़ाज़त नही है।उन्होनो चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी यहां शांति भंग करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बता दे कि छिंदवाड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का गृह जिला है और वही से विधायक है। लगातार वहां से सांसद भी रह चुके है।
यह भी पढ़ें…. आखिर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्यो की तारीफ!
हार के बहाने तलाश रही है कांग्रेस
कांग्रेस द्वारा ओवैसी की पार्टी को बीजेपी की बी टीम कहने पर गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि बीजेपी की टीम इतनी बड़ी औऱ शक्तिशाली है कि उसे बी टीम की जरूरत ही नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नगरीय निकाय चुनाव में हार तय है, इसलिए वह अभी से बहाना तलाशने लगी है। उन्होंने कहा कि ओवैसी तो बहाना है, जनता ने ठाना है, कांग्रेस को घर बैठाना है।
[dgv_vimeo_video id=”719318354″]
