सरकार..! क्या दिल्ली की तर्ज पर मप्र को भी मिलेगी महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत

MP News

भोपाल|

कोरोना संकट काल (Corona Crisis) में दिल्ली वासियों को बड़ी सौगात देते हुए केजरीवाल सरकार ने डीजल पर वैट 13.15 प्रतिशत तक घटाकर 8.36 रुपये तक सस्ता कर दिया है। अब दिल्ली की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) से वैट व अन्य टैक्स घटाने की मांग उठने लगी है| इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने भी डीज़ल- पेट्रोल पर लगने वाले Tax को कम करते हुए सरकार से जनता को राहत पहुँचाने की मांग की है|

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि-हम पिछले कई माह से लगातार मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार से माँग कर रहे है कि प्रदेश में जनता को राहत प्रदान करते हुए डीज़ल- पेट्रोल पर लगने वालें करो को कम किया जायें। दिल्ली सरकार ने भी जनता को राहत प्रदान करने के लिये डीज़ल में लगने वाले वैट में कमी की है। कमलनाथ ने आगे लिखा- मैं प्रदेश सरकार से माँग करता हूँ कि वो भी जल्द ही इस तरह का निर्णय लेकर प्रदेश की जनता को इस कोरोना महामारी में राहत प्रदान करे ताकि महंगाई की मार कम हो सके।

एक साल में पेट्रोल पर 9% और डीजल पर 8% टैक्स बढ़ा
महंगा डीजल देने के मामले में मप्र दूसरे नंबर पर आ गया है। मप्र सरकार एक साल में पेट्रोल पर 9 प्रतिशत और डीजल पर 8% टैक्स बढ़ा चुकी है। 13 जून को सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक-एक रुपए अतिरिक्त कर बढ़ाया था। सरकार लॉकडाउन के बाद भी दोनों पर पिछले साल के बराबर कमाई कर चुकी है। इसके बावजूद सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने पर कोई फैसला नहीं ले रही है।

पांच फीसदी वैट कम हुआ तो मिलेगी बड़ी राहत
अभी उपभोक्ता एक लीटर डीजल पर राज्य सरकारी को वैट व अन्य टैक्स मिलाकर कुल 16 रुपये दे रहे हैं। मप्र पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि पांच फीसद वैट भी कम होता है तो दो से तीन रुपये प्रति लीटर तक डीजल सस्ता हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews