महिला ने नर्स पर लगाया डिलीवरी के दौरान वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस में की शिकायत

महिला ने नर्स पर लगाया डिलीवरी के दौरान वीडियो बनाने का आरोप, पुलिस में की शिकायत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

भोपाल में निजता के अधिकार के उल्लंघन का एक मामला आया है। यहां एक महिला का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट का वीडियो बनाया गया है। प्रसूता ने यह गंभीर आरोप फंदा के स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर लगाए हैं।

मामला फंदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां प्रसूता की डिलीवरी के दौरान प्राइवेट पार्ट का वीडियो बनाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। महिला ने ये गंभीर आरोप स्वास्थ्य केंद्र की नर्स पर लगाया है। दरअसल 1 अगस्त को फंदा के सरकारी हॉस्पिटल में फंदा निवासी महिला की डिलीवरी हुई थी। महिला का आरोप है कि उसकी डिलीवरी के दौरान स्वास्थ्य केंद की नर्स ने उसकी बिना इजाजत के डिलीवरी का वीडियो बनाया। महिला ने बताया कि उसके मना करने के बाद भी नर्स नहीं मानी और उसका वीडियो बनाती रही। वहीं महिला ने यह भी बताया कि डिलीवरी के दौरान दो नर्स आपस में लड़ने लगी और एक दूसरे को गाली गलौज भी करने लगी।

इस बारे में जब स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने सिरे से वीडियो बनाने की बात से इनकार कर दिया। हालांकि आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि डिलीवरी के वक्त वहां कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। बिना डक्टरों के नर्सों ने ही महिला की डिलीवरी करवाई। महिला ने अपने पति के साथ खजूरी थाने में नर्स के खिलाफ शिकायत की है लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस मामले में ढील बरत रही है। उसका कहना है कि 1 अगस्त को उसने मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं कि गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews