विक्रम स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, शिक्षकों को बताए तनावमुक्त रहने के गुर

विक्रम स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला, शिक्षकों को बताए तनावमुक्त रहने के गुर

Workshop on mental health at Vikram School : ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद बीएचईएल विक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यहां सक्सेस कोच, माइंडसेट, रीसेट विशेषज्ञ व एक्स विक्रमाइट बाला गोपाल किरन ने शिक्षकों को संबोधित किया।

कार्यशाला मेें रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव, अवसाद और चुनौतियों से जूझने के बारे में बात की गई और इससे निपटने के उपाय बताए गए। मानसिक स्वास्थ्य को कैसे संतुलित रखा जा सकता है और सुधारा जा सकता है इस बारे में भी बताया गया। साथ ही विद्यालय में ऐसे विद्यार्थी जिनके साथ कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां हैं, उनकी समस्याओं को कैसे सुलझाया जा सकता है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है, ये भी बताया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न माध्यमों से शिक्षकों और विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर जीवनयापन करना और बेहतर नागरिक बनाने की ओर अग्रसर करना था। इस कार्यशाला में स्टाफ के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के प्राचार्य श्री राजेश वर्मा ने मुख्य वक्ता बाला गोपाल किरण और विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीनारायण का स्वागत किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews