पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

Youth Dies in Neemuch Police Custody : नीमच जिले में पुलिस अभिरक्षा में बीते बुधवार की सुबह एक युवक की मौत हो गई। मारपीट व लूट मामले में आरोपी चरत बांछड़ा निवासी बरडिया ने बीते मंगलवार की सुबह मनासा थाने में सरेंडर किया था। पुलिस ने शाम तक उसे न्यायालय में पेश नहीं किया। सुबह परिजनों के पास फोन आया कि चरत की तबीयत खराब होने से अस्पताल ले जा रहे हैं। उसे पहले मनासा फिर नीमच अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

आयोग का नोटिस

पीएम के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर मनासा थाने पहुंचे। तीन घंटे तक शव थाने के बाहर रख प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर न्यायालय में पेश करने लिए 50 हजार रुपये मांगने के आरोप लगाए। एसपी ने मजिस्ट्रियल जांच बैठाई और एसआई श्रवण सिंह तंवर को लाइन अटैच कर दिया है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने एसपी, नीमच से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews