Bihar Election Result 2025: मंत्री विश्वास सारंग ने NDA की जीत पर बांटी मिठाई, राहुल गांधी के लिए कही बड़ी बात

विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा बिहार चुनाव चल रहा था और राहुल गांधी मध्य प्रदेश में पचमढ़ी के जंगल में जानवरों से वोट मांग रहे थे तो कैसे जीतेंगे।  
Minister Vishvas Sarang distributed sweets

बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार और NDA पर भरोसा जताया है (Bihar Election Result), बिहार का जो चुनाव परिणाम आ रहा है उसे भाजपा और एनडीए के सहयोगी दल ऐतिहासिक बता रहे हैं और जनता का आभार जता रहे हैं, इस बीच जीत की ख़ुशी का जश्न शुरू हो गया है, मिठाई बटना शुरू हो गया है।

मध्य प्रदेश में भी NDA की जीत की ख़ुशी मनाई जा रही है भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं, गले लग रहे हैं,  मिठाई खिला रहे हैं, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के निवास पर भी पार्टी की जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा है , भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

PM Modi की नीतियों, नीतीश कुमार की सुशासन सरकार की जीत

मीडिया से बात करते ही विश्वास सारंग ने कहा बहुत ख़ुशी की बात है कि बिहार में NDA की सरकार बन रही है, ये  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियाँ, सुशासन की सरकार, नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार की जीत है, उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि जो काम करेगा वही जीतेगा, कांग्रेस के आरोपों को जनता ने नकार दिया है।

हार का रिकॉर्ड बनाने के लिए राहुल गांधी को बधाई 

एक सवाल के जवाब में विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस तो gone case है उसे ढूंढते रह जाओगे, राहुल गांधी जहाँ जाते हैं एक रिकॉर्ड बनाते हैं, जहाँ जहाँ वे जाते हैं कांग्रेस हारती है मैं उनको हार का रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई देता हूँ , उन्होंने सलाह दी कि अब कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए।

जनता नकारात्मक राजनीति स्वीकार नहीं करती  

सारंग बोले कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति छोड़कर सकारात्मक राजनीति को अपनाना होगा केवल आरोप लगाओगे बिना प्रमाण के तो जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी। इसलिए राहुल गांधी की चाहिए कि वो जो घूमने के लिए ऐशो आराम के लिए विदेश जाते हैं तो जाएँ जरुर लेकिन आत्मचिंतन के लिए।

[dgv_vimeo_video id=”1136850240″]

[dgv_vimeo_video id=”1136850391″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews