इंदौर में 18 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, मौत का आंकड़ा 83 पहुंचा

इंदौर में 18 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, मौत का आंकड़ा 83 पहुंचा

इंदौर। आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के इंदौर में कोरोना (corona) संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार उछाल देखने को मिल रही है। बुधवार देर तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में कोरोना से 18 अन्य संक्रमित मरीज मिले है। जिसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव(positive) मरीजों की संख्या बढ़कर 1699 हो गई है। वही दो लोगों की मौत के बाद अब इस बीमारी से मरने वाले की संख्या 83 पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि आज इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों (hospitals)से 104 लोग स्वस्थ हो डिस्चार्ज किए गए हैं।

दरअसल बुधवार को अाई रिपोर्ट में 556 रिपोर्ट की जांच के बाद 18 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही 536 रिपोर्ट(report) नेगेटिव(negative) प्राप्त हुई है। बता दे कि बुधवार को कुल 1174 सैंपल(sample) प्राप्त हुए। जिनमें से 556 रिपोर्ट की जांच की गई थी। इसी के साथ जिले में अब तक 10965 सैंपल की जांच की गई है। वही आज दो लोगों की मौत के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 83 से पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि आज इंदौर के अलग-अलग अस्पताल से 104 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। इसी के साथ जिले में अब तक 595 लोग स्वस्थ हो डिस्चार्ज किए गए हैं। वही 1021 पॉजिटिव मरीजों का इलाज इंदौर के अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है।

इधर इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज से बुधवार 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज(discharge) हुए हैं। इसके अलावा इंडेक्स हॉस्पिटल से 24 और चोइथराम अस्पताल से 10 मरीज घर लौटे है। वहीं अरविंदो अस्पताल से जिन मरीजों की छुट्टी हुई है उनमें से 3 मरीज प्लाज्मा थेरेपी के जरिए ठीक हुए हैं। बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले लोगों में 6 वर्ष के बच्चे सहित 76 वर्ष के बुजुर्ग शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews