60 करोड़ का नया सरकारी विमान उड़ान के लिए तैयार, परिवार संग तिरुपति जायेंगे शिवराज!

60 करोड़ का नया सरकारी विमान उड़ान के लिए तैयार, परिवार संग तिरुपति जायेंगे शिवराज!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) का नया सरकारी विमान एयरकिंग बी-250 (Airking B-250) उड़ान के लिए तैयार है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) नए विमान से पहली यात्रा तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji) की करेंगे। सीएम अपने परिवार के साथ 16 नवंबर को तिरुपति जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक उपचुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री परिवार के साथ तिरुपति बालाजी में भगवान व्यंकटेश की पूजा-अर्चना करेंगे।

विमान को उड़ान भरने के लिए सभी जरूरी अनुमतियां नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मिल चुकी हैं। सरकार ने यह विमान 60 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो 25 अगस्त को भोपाल पहुंचा था लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से अब तक स्टेट हैंगर में खड़ा था।

शुभ मुहूर्त में सीएम करेंगे यात्रा
सीएम शुभ मुहूर्त देखकर ही इस विमान में यात्रा शुरू करेंगे| ये विमान मध्य प्रदेश के सभी हवाई पट्टियों पर लैंड कर सकता है| बता दें कि चार्टर्ड विमान खरीदने की शुरुआत शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में हुई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कीमत अधिक होने की वजह से प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। कमल नाथ सरकार में इस विमान को खरीदने की औचारिकताएं पूरी हुई थीं लेकिन विमान आने से पहले ही कांग्रेस की सरकार चली गई|

विमान में यह है खासियत
सात सीटर इस विमान में कई खासियत हैं| इसमें दो सीटें फोल्डिंग वाली हैं। जब आराम करने की जरूरत महसूस हो तो सीटों को फोल्ड करके उपयोग किया जा सकता है। इसमें ग्लास कॉकपिट है। आधुनिक फ्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम है। इसकी लंबाई 43 फीट 10 इंच है। वजन करीब 5 हजार 700 किलो है। दो इंजन वाला यह विमान 35 हजार फीट की ऊंचाई पर 574 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से लगातार ढाई घंटे तक उड़ सकता है। मध्य प्रदेश की सभी हवाईपट्टियों पर यह उतर सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews