
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education Department) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों, गैर शैक्षणिक अधिकारियों को नए साल 2022 का तोहफा दिया है।सरकार ने फैसला किया है कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को 7वें वेतनमान के एरियर (arrears) के शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े.. MPPSC: इन पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, 15 जनवरी से आवेदन, जानिए आयु-पात्रता
मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों (MP Government College), महाविद्यालयों के शिक्षकों, गैर शैक्षणिक अधिकारियों को यूजीसी (UGC) के 7वें वेतनमान के एरियर की शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा। इस संबंध में उच्च विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। एरियर की राशि नियमानुसार आयकर की कटौती कर अधिकारियों के भविष्य निधि खाते (PF Account) में स्थानान्तरित की जायेगी।
प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों, गैर शैक्षणिक अधिकारियों को यूजीसी के 7वें वेतनमान के एरियर की शेष 50 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जायेगा। इस संबंध में उच्च विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। #JansamparkMP pic.twitter.com/Mw1aPdnJvG
— Jansampark MP (@JansamparkMP) January 3, 2022
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

