झुग्गी में एक बल्व, बिल आया 13,731 रुपये, मंत्री की फटकार लगते ही हुआ 212 रुपये     

झुग्गी में एक बल्व, बिल आया 13,731 रुपये, मंत्री की फटकार लगते ही हुआ 212 रुपये     

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अपनी अलग कार्य शैली और जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनने और उसे सुलझाने वाले शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) लगातार एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को जब उनके शासकीय आवास पर एक महिला ने रोते हुए कहा कि वो एक झुग्गी में रहती है, उसके घर ना टीवी है ना फ्रिज और ना कूलर फिर भी उसे 13,731 रुपये का बिल बिजली कम्पनी ने थमा दिया। गरीब महिला की बात सुनकर मंत्री जी बिजली कंपनी (electricity company)  के आला अधिकारियों को लेकर झुग्गी पहुंच गए फिर मंत्री की फटकार लगते ही बिल मात्र 212 रुपये में बदल गया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) के  शासकीय आवास पर मंगलवार को एक गरीब महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची। महिला निर्मला बाई ने बताया कि वो भीमनगर की  झुग्गी नं.92 में रहती है। महिला ने रोते हुए ऊर्जा मंत्री को  बताया कि 2 माह पूर्व ही उसके द्वारा नया मीटर लगवाया है और बिजली कंपनी द्वारा उसे 13,731 रुपये का बिजली का बिल थमा दिया है जो  पूरी तरह से गलत है, निर्मला बाई ने बताया कि उसके घर में केवल 1 बल्ब है तथा टीवी, फ्रिज, कूलर आदि का उपयोग भी नहीं  किया जाता है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने जब महिला की बात सुनी तो सत्यता की जाँच करने बिजली कंपनी के आला अधियकारियों के साथ भीमनगर में  निर्मला बाई की झुग्गी में पहुँच गए,  ऊर्जा मंत्री ने जब अफसरों के साथ मौके पर स्थिति का मुआयना किया तो पाया कि महिला की बात सही है। मंत्री ने अधिकारियों को जांच व बिल में सुधार के लिए निर्देशित किया एवं कुछ ही घंटे में जांच व विद्युत बिल में संशोधन के बाद निर्मला बाई को संशोधित 212 रुपये का बिल जारी कर दिया गया।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि बहन निर्मला बाई को 212 रुपये  का संशोधित बिल दिया गया है साथ ही विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसी लाहपरवाही करने वालों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई  की जाए।  ऊर्जा मंत्री (Energy Minister) ने कहा कि  यह भारतीय जनता पार्टी की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) की सरकार है जो हर परिस्थिति में गरीब,असहाय वंचित वर्गों के साथ खड़ी है और वह जन सेवक और सेवा का भाव इसी तरह बना रहेगा और वह आपकी सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं व्यवस्था बदलना चाहता हूँ दो महीने में मैं आंकलित खपत पूरी तरह से बंदकर दूंगा .

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews