MP में अब नशे के खिलाफ शुरू होगा एक्शन, CM शिवराज ने दिए सख्त निर्देश

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में बढ़ते नशे के जाल और युवाओं तक आसानी से सप्लाई हो रहे नशीले पदार्थों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने गंभीरता दिखाई है| सीएम ने अधिकारियों को प्रदेश में युवा वर्ग को नशे की दुनिया में ले जाने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी को कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर विभिन्न तरह के नशीले पदार्थों की आपूर्ति का कार्य चल रहा है। इसकी जानकारी उन्हें विभिन्न स्त्रोतों के साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में स्पेशल टीम गठित कर इस अनैतिक कारोबार और नशे की लत बढ़ाने के कार्य को रोका जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस तरह के अपराधों से जुड़े व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाये। स्कूल और कॉलेज के बच्चों को नशे की आदत डालकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। विद्यार्थी ड्रग्स के उपयोग के दुष्परिणामों से अनभिज्ञ रहते हैं। उन्हें समझाईश देकर भी गलत दिशा में जाने से रोका जाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवाओं द्वारा नशीले पदार्थ के प्रयोग को गंभीरता से लिया जाए। इस संबंध में संचालित अभियान की प्रगति से उन्हें नियमित रूप से अवगत करवाया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews