MP News: आखिर भोपाल कलेक्टर ने क्यों कहा – दूल्हा दुल्हन को छूने से बचें

MP News: आखिर भोपाल कलेक्टर ने क्यों कहा – दूल्हा दुल्हन को छूने से बचें

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में कोरोना (corona) की रफ्तार में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राजधानी भोपाल में संक्रमण (infection) के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद कलेक्टर अविनाश लवानिया (Avinash Lavania) ने जिलावासी से सहयोग की अपील की है। इसके साथ ही साथ कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है। वैवाहिक समारोह को लेकर जारी किए अपने अपील में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने खुली हवा में कार्यक्रम रखने की अपील की है।

दरअसल भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वैवाहिक समारोह मे लोग दूल्हा-दुल्हन को छूने से बचें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैवाहिक स्थल पर लगे कुर्सियां सोफे को नियमित रूप से बदला जाए। वही सीढ़ियों के हैंडल सोने से लोगों को बचने की उन्होंने सलाह दी है।

इतना ही नहीं कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपालवासी से अपील करते हुए कहा है कि भोजन के लिए 6 फीट की दूरी पर बैठकर खाने की व्यवस्था करें। इसके साथ ही साथ सैनिटाइजर एवं मास्क का उपयोग करते रहे। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि विवाह के उपहार ऑनलाइन भेजें और जहां तक हो वैवाहिक कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण करें और विवाह स्थल पर स्क्रीन से इसका प्रसारण करें ताकि विवाह मंडप में लोगों की अधिक भीड़ एकत्रित ना हो सके।

Read More: नगरीय निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग का जिलों को रिमाइंडर, 4 दिसंबर तक भेजा जाए डाटा

ज्ञात हो कि इससे एक दिन पूर्व मंगलवार को एक शादी समारोह में अचानक से अधिकारियों ने शिरकत कर दी। बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंचे अधिकारियों ने बिना मास्क के लोगों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद विवाह स्थल पर मौजूद लोगों ने अपने मास्क पहने।

बता दें कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। राजधानी में पिछले दिन 300 नए पॉजिटिव मिले थे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है। ऐसे में प्रशासन लगातार दिशा निर्देश जारी कर संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रयासरत है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews