चुनाव आयोग की सख्ती के बाद राप्रसे अधिकारियों तबादले निरस्त, दो को जीएडी भेजा

सामान्य प्रशासन विभाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| चुनाव आयोग (Election Commission) के निर्देश के बाद राज्य शासन ने 8 अक्टूबर को किये गए राज्य प्रशासनिक अफसरों (SAS) का तबादला आदेश (Transfer Order) निरस्त कर दिया है| 10 अधिकारियों के तबादले निरस्त किये गए हैं, वहीं धार जिले में पदस्थ नेहा साहू को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में पूल में पदस्थ किया गया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर भारत भूषण गंगेले को छतरपुर से जीएडी पूल में अवर सचिव बनाया गया है। ये सभी तबादले 19 जिलों की उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में किए थे, जहां उप चुनाव होना हैं

सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को संसोधित तबादला सूची जारी कर दी है| राज्य सरकार द्वारा 8 अक्टूबर काे किए गए 12 ज्वाइंट और डिप्टी कलेक्टर के तबादले केंद्रीय चुनाव आयाेग ने गुरुवार काे निरस्त करने के निर्देश दिए थे| आयाेग ने यह फैसला कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद लिया है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि अब आयोग की अनुमति के बिना कोई तबादले चुनाव वाले क्षेत्रों में नहीं किये जा सकेंगे। अगर चुनाव के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना की जरूरत है तो इसके लिए आयोग के पास नाम के पैनल भेजे जाएं ताकि आयोग पोस्टिंग के लिए नाम तय कर सके|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews