VD शर्मा-सुहास भगत के सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द, भदौरिया के संपर्क में आए थे

VD शर्मा-सुहास भगत के सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द, भदौरिया के संपर्क में आए थे

भोपाल। कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत ने सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द किए कर दिए है। दोनों नेताओं ने आने वाले 2 दिनों के सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए है।

दरअसल, अरविंद भदौरिया 21 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास के साथ राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने स्टेट प्लेन से लखनऊ गए थे। इस दौरान वे दोनों नेताओं के साथ पूरे समय रहे।।अब बीडी शर्मा सुहास भगत की जगह मंत्री भूपेंद्र सिंह 2 दिन तक बीजेपी की बैठकों में शामिल होंगे।

इसके अलावा, बुधवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक से लेकर अब तक उन्होंने भिंड में कई बड़ी आमसभाएं भी कीं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएंगे। अब इनके संपर्क में आए सभी लोगों को एहतियात के लिए क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने भिंड में 18 जुलाई को एक बड़ी आमसभा को संबोधित किया था। इसमें 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews