Video Viral: TI की विदाई में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, DIG ने दिए जांच के आदेश

Video Viral: TI की विदाई में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, DIG ने दिए जांच के आदेश

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार तक पदस्थ टीआई संजय मिश्रा के विदाई समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, क्षेत्रीय रहवासी टीआई संजय मिश्रा से इतने प्रभावित थे कि थाने में उनके अंतिम दिन पर उन्हें गाजे बाजे के साथ विदाई दे डाली और अब ये ही मामला एक बड़े बवाल के रूप में सामने आ रहा है और ये ही वजह है पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी मामले को गम्भीरता से ले रहे है।

मल्हागंज टीआई संजय मिश्रा की विदाई के वक्त क्षेत्रीय रहवासियों ने न सिर्फ हार फूल की एक से अधिक माला पहनाई बल्कि आरक्षकों के हाथ मे भी ये मालाएं सौंप दी गई ताकि वो भी टीआई की विदाई के लम्हो को यादगार बना सके। बता दे कि कोरोना की रडार पर इंदौर है और सभी धार्मिक और अन्य आयोजन एक तरह से प्रतिबंधित है साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर खुद पुलिस भी जनता को जागरूक कर रही है और कई दफा तो पुलिस ऐसे लोगो पर कार्रवाई भी करती है। ऐसे में टीआई की विदाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने के साथ ही खाकी द्वारा नियमो को बताई गई धता अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

मामले की गम्भीर मानते इंदौर डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने कहा कि पहले भी कोविड नियमो का पालन न करने वाले महकमें में कार्रवाई की गई। वही ताजा वायरल वीडियो के मामले में इंदौर डीआईजी ने मल्हारगंज थाना क्षेत्र के सीएसपी को प्रतिवेदन तैयार कर जांच करने के आदेश दिए है। बता दे कि यूपी और ग्वालियर में भी इसी तरह से विदाई समारोह का आयोजन पुलिस अधिकारियों के लिए किया गया था तब वहां पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया था ऐसे में माना जा रहा है कि इंदौर में भी पुलिस महकमे के दोषी अधिकारियों व जवानों पर कोई बड़ी कार्रवाई आला अधिकारियों द्वारा की जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews