Bhopal News: भोपाल में चौकीदार की पत्नी से दुष्कर्म, बच्चे के खातिर सह गई ज्यादती

Bhopal News: भोपाल में चौकीदार की पत्नी से दुष्कर्म, बच्चे के खातिर सह गई ज्यादती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (bhopal) के बागसेवनिया (bagsevaniya) इलाके में महिला से बलात्कार (rape) का मामला सामने आया है। ये कुकृत्य एक इसी इलाके में रह रहे चौकीदार की पत्नी (watchman’s wife) के साथ घटित हुआ है। दो आरोपियों ने पहले घर में घुसकर महिला को पीटा और बेटे को घसीट कर कमरे से बाहर ले गये और एक ने महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस (police) ने तीनों आरोपियों (accused) को गिरफ्तार (arrested) कर लिया है।

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव कुमार चौकसे ने बताया कि पीड़िता मुख्य तौर पर विदिशा की रहने वाली है। भोपाल में ये महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। मजदूरी करके पेट पालती है। पति एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदार के तौर पर कार्यरत है। इसी बिल्डिंग में सचिन, संजय और दीपक भी काम करते हैं। इन्हीं तीनों ने मिलकर महिला का बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें… MP Weather Update: मप्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में आज बारिश की संभावना

ये घटना मंगलवार शाम की है जब महिला का पति ठेकेदार के साथ बिल्डिंग के मालिक से पैसे लेने गया था। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर थी उसी वक़्त तीनो आरोपी नशे में धुत महिला के घर पहुंचे।महिला के घर पहुंचकर संजय और दीपक ने महिला के बड़े बेटे को पकड़कर कमरे के बाहर निकाल दिया। वे बच्चे को पकड़कर खड़े रहे और तीसरे आरोपी सचिन ने महिला के साथ बलात्कार किया। क्योंकि बच्चा उनके कब्जे में था इसलिए डर के मारे महिला विरोध भी नहीं जाता सकी और चुपचाप ज़्यादती सह गयी। शाम को पति के घर लौटने पर पूरी घटना का ज़िक्र किया फिर दंपत्ति ने जाकर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews