Bhopal News : शिवराज के इस मंत्री ने जेपी अस्पताल में लगवाया कोरोना का टीका

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  देश में शुरू हुए कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) दूसरे  चरण के तहत राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के किसी भी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को टीका लगाया जायेगा।  इस चरण में शिवराज सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी (Dr Prabhuram Chaudhari) ने जेपी अस्पताल (JP Hospital) पहुंचकर कोरोना का टीका (Corona Vaccination)लगवाया।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली को-वैक्सीन की पहली डोज, लोगों से की ये अपील

भोपाल के जयप्रकाश नारायण अस्पताल (JP Hospital) में बनाये गए कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया है। मुख्य गेट पर बुजुर्गों की मदद के लिए व्हील चेयर और वार्ड बॉय की व्यवस्था की गई है जिससे बुजुर्गों को कोई परेशानी ना हो। जैसी कि चर्चा थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के टीका लगवाने के बाद मध्यप्रदेश में कोई मंत्री टीका लगवायेगा, ये चर्चा उस समय हकीकत में बदल गई जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी (Dr Prabhuram Chaudhari)  जेपी अस्पताल (JP Hospital)पहुंचे और उन्होंने कोरोना का टीका (Corona Vaccination) लगवाया।

राजधानी में 17 अस्पतालों में लगाए जायेंगे टीके 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भोपाल में एम्स, हमीदिया अस्पताल, जेपी अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, प्रोतिमा मलिक पुलिस अस्पताल, बीएमएचआरसी, बैरागढ़ सिविल अस्पताल, बैरसिया सिविल अस्पताल, चिरायु मेडिकल कॉलेज, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, एलएन मेडिकल कॉलेज, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, एमआईएमएस, नोबल अस्पताल, नेशनल अस्पताल और भोपाल केयर हॉस्पिटल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews