एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वन मिलियन डॉलर को बेचने की फिराक में घूम रहे चार गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वन मिलियन डॉलर को बेचने की फिराक में घूम रहे चार गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे| एक मिलियन यूएस डॉलर के नकली नोट (Fake Currency) को बेचने के लिए एक गिरोह बीते कुछ दिनों इंदौर (Indore) के सांवेर (Sanwer) और उज्जैन (Ujjain) में सक्रिय था। इस बात की जानकारी इंदौर में एसटीएफ (STF) को मिल गई, जिसके बाद नकली नोट बेचने की फिराक में घूम रहे चार आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है और कोर्ट ने चारों आरोपियों को 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, जिस एक नोट को लेकर ये बड़ा खुलासा हुआ है वो आरोपियो के मुताबिक किसी बस में मिला था। जिसके बाद उज्जैन निवासी तरुण पिता कन्हैया लाल परमार, शेरू खान पिता मोहम्मद सलीम मेवाती, नईम पिता अब्दुल देलवी और मोहम्मद गुफरान पिता मोहम्मद इकबाल नकली अमेरिकन 1 मिलियन डॉलर को 5 लाख रुपए में बेचने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम देने के पहले ही पूरे मामले की जानकारी एसटीएफ को लग गई। लिहाजा, एसटीएफ की टीम ने एक सौदा तय कर ऑपरेशन को अंजाम दिया और सांवेर क्षेत्र में आशियाने ढाबे पर जाकर पहले आरोपियों को असली नोट दिखाए और फिर नकली वन मिलियन यूएस डॉलर को लेकर तुरंत दबिश दी और चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दे कि एक मिलियन यूएस डॉलर की भारतीय मूल्य के हिसाब से कीमत 7 करोड़ 37 लाख 38 हजार होती है। आरोपी चाह रहे थे कैसे भी वो नकली नोट को ठिकाने लगाकर 5 से 7 लाख रुपये कमा ले लेकिन एसटीएफ की कार्रवाई ने आरोपियों को इरादों को नाकाम कर दिया। एसटीएफ पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि चारो आरोपियों को गिरफ्त में लेकर कोर्ट में पेश किया गया और अब चार दिन की रिमांड में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews