ममता सरकार पर बरसे बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

ममता सरकार पर बरसे बीजेपी नेता सुरेंद्र शर्मा, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के काफिले पर हमले के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है| ममता सरकार (Mamata Government) पर भाजपा हमलावर हो गई है| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय  (Kailash Vijaywargiya) की गाड़ी पर आज डायमंड हार्बर में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर मारे| बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के काफिले पर भी हमला किया गया| बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा (Surendra Sharma) ने बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है|

भाजपा नेता शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेवी नड्डा जी के काफिले पर पुलिस की मौजूदगी में तृणमूल के गुंडों द्वारा हमला किया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई एवं कैलाश जी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट आई हैं’। उन्होंने आगे लिखा ‘जब गीदड़ का अंत आता है तो वह शहर की तरफ़ भागता है और जब किसी राजनैतिक दल का अंत निकट आता है तो वह अपने विरोधी दल के लोगों पर हमला प्रारम्भ कर देता है आप पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के काफ़िले पर ममता के समर्थकों का हमला तृणमूल का अंत करेगा’|

सुरेंद्र शर्मा ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज से मुक्ति के लिये जरूरी है कि वहाँ ममता सरकार की सरकार को बर्खास्त कर अब राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews