BJP नेता की रसुखदार पार्टी से बढ़ा संक्रमण का खतरा, 19 लोग संक्रमित

mp-BJP-MPs-threaten-to-lose-in-loksabha-election-searching-new-faces

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट

एक तरफ जहां प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार तेज है। वहीं दूसरी तरफ इंदौर में एक भाजपा नेता की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसने कॉलोनी के सभी लोगों को परेशानी में डाल दिया है। भाजपा नेता दीपक छोड़वानी ने लगातार तीन बड़ी पार्टियां करके परिवार सहित पूरे कॉलोनी के लोगों के लिए संक्रमण के दरवाजे खोल दिए हैं।

दरअसल राजेंद्र नगर क्षेत्र की मां विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता दीपक छुड़वाने ने राखी त्यौहार के पहले कम्युनिटी हॉल में लगातार तीन बड़ी पार्टियां आयोजित की थी। जिसके बाद उनके परिवार के 19 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वही कॉलोनी के अंदर 500 से अधिक लोग रहते हैं। जिनके अंदर अब खौफ का माहौल है। बीजेपी नेता छोड़वानी का कहना है कि उन्होंने कॉलोनी के सभी लोगों को टेस्ट कराने के लिए कहा है।

बता दे कि इससे पहले मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कॉन्प्लेक्स में हुई सामूहिक आयोजन के बाद 50 से अधिक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके साथ ही जन्मदिन पर आयोजित एक पार्टी के कारण 16 से ज्यादा लोग पॉजिटिव आए थे। इंदौर में सामूहिक आयोजन पर रोक के बावजूद आयोजन हो रहे हैं और प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। वहीँ रोक के बावजूद मां विहार कॉलोनी के कम्यूनिटी हॉल में पार्टियां आयोजित की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews