दुल्हन हुई कोरोना पॉजिटिव, टल गई शादी, इंदौर में कोरोना ने लगाया 500 का पंच

दुल्हन हुई कोरोना पॉजिटिव, टल गई शादी, इंदौर में कोरोना ने लगाया 500 का पंच

इंदौर, आकाश धोलपुरे| देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (Indore) भले ही स्वच्छता का पंच लगाने की जुगत में लगा है लेकिन इसके पहले ही इंदौर में पांच का पंच लग गया है। दरअसल, ये 5 का पंच असल मे 500 से ज्यादा पॉजिटिव मरीजो की संख्या है जो कोरोना (Corona) की तीसरी लहर के दौरान इंदौर में देखने को मिल रही है।

दरअसल, इंदौर में 21 नवंबर को 546 रिकॉर्ड पॉजिटिव आये थे वही 22 नवंबर को ये रिकॉर्ड एक ही दिन में टूट गया था और उस दिन 586 नए कोविड पॉजिटिव सामने आये थे| वही 23 को 565 तो 24 नवंबर को 582 तो 25 नवंबर बुधवार को 572 कोरोना पॉजिटिव सामने आए है। कुल मिलाकर 500 के पंच ने इंदौर में बीते 5 दिनों में कुल 2851 पॉजिटिव मरीज सामने आए है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रवीण जड़िया ने माना की त्यौहारी सीजन में लोग खुलकर बाहर निकले और कोविड के दिशा निर्देशों को दरकिनार कर बाजार में निकले जिसके परिणाम सामने आए है। हालांकि उन्होंने बताया कि इंदौर में कुल टेस्ट किये गए सैम्पल के मुकाबले 8 प्रतिशत ही पॉजिटिव मरीज निकले है और शहर में रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के आस – पास बना हुआ है। इंदौर सीएमएचओ की मुताबिक जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

इधर, लग्नसरा की शुरुआत के पहले ही एक वधु जो कल दुल्हन बनने वाली थी वो विवाह के 10 दिन पहले याने 15 नवंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी उसका विवाह टल गया है | इस फैसले के बाद सीएमएचओ ने तारीफ की है। उन्होंने बताया कि दुल्हन बनने वाली युवती फिलहाल, होम आइसोलेशन में है और 7 दिन के कवारेंटाइन के बाद वो स्वस्थ मानी जायेगी। उन्होंने दुल्हन व दूल्हे पक्ष की तारीफ भी शादी को टालने को लेकर की है। बता दे कि प्रशासनिक पुष्टि के पहले सोशल मीडिया पर 4 जोड़ो और 15 संबधी और संबधन के पॉजिटिव होने की बात भी वायरल हो रही थी लेकिन प्रशासन ने मामले की पुष्टि कर बताया कि एक दुल्हन पॉजिटिव आई है जिसका इलाज जारी है।

इधर, आनंद ज्वेलर्स के कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद अब तनिष्क ज्वेलर्स के 4 कर्मचारियों के पॉजिटिव होने की पुष्टि स्वयं तनिष्क प्रबंधन ने की है। फिलहाल, इंदौर में कोरोना में कोरोना से मरने वालों की संख्या 746 तक जा पहुंची है और कुल पॉजिटिव मरीजों 39966 में से 3896 मरीजो का इलाज जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews