कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं। ये जानकारी उन्होने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होने कहा है कि गुरूवार रात भोपाल से गृहनगर गढ़ाकोटा पहुंचने पर उन्हें सर्दी, गले में खराज जैसे लक्षण महसूस हुए। इसके बाद उन्होने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने लिखा है कि उनके परिवार और नजदीकी स्टाफ का भी टेस्ट कराया गया है और बाकी सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्होने अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं तथा अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होने अपील की है कि पिछले दिनों जो भी लोग उनके संपर्क में आए हों वे खुद को होम क्वारेंटाइन कर लें और अपनी कोरोना जांच करा लें। शिवराज सरकार के ये छठवें मंत्री हैं जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा तुलसी सिलावट, अरविंद भदौरिया, विश्वास सारंग, रामखेलावन पटेल और मोहन यादव को भी कोरोना हो चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews