कैबिनेट मंत्रियों का दावा-कई BJP विधायक संपर्क में, फ्लोट में करेंगे 135 का आंकड़ा पार

kamalnath-not-going-karnatak-stay-in-delhi-

भोपाल/रीवा।
एमपी में जारी महाभारत में आरोपों और प्रत्यारोपों के बाद अब दावों का दौर चल पड़ा है। बीजेपी कांग्रेस दोनों दलों की तरफ से विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है। बीजेपी के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्रियों ने बड़े दावे करना शुरु कर दिया है। मंत्रियों का कहना है कि सरकार गिराने का सपना देख रही भाजपा को शायद पता नहीं उसके विधायक खुद ही कांग्रेस के संपर्क में हैं। जरूरत पड़ी तो फ्लोर टेस्ट में हम 135 का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं।

दरअसल, आज रीवा में मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा हमारी सरकार गिराने का सपना देख रही है शायद उन्हें पता ही नहीं की उनकी पार्टी के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में है । कांग्रेस पार्टी को सरकार गिरने का कोई खतरा ही नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि तकरीबन आधा दर्जन से अधिक विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि सरकार गिराने की बात करने वाली भाजपा अपने किले को बचाने में नाकाम है, जरूरत पड़ी तो फ्लोर टेस्ट में हम 135 का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं।

वही भोपाल में चर्चा के दौरान कैबिनेट सुखदेव पांसे ने कहा कि उल्टा बीजेपी के करीब दर्जनभर विधायक हमारे संपर्क में है और समय आने पर बीजेपी को इसका जबाव भी दिया जाएगा।। हमारे विधायक कहीं नहीं जा रहे हैं, बल्कि बीजेपी के 12 विधायक हमारे संपर्क में हैं। बीजेपी सिर्फ प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही है। हमारी सरकार बीजेपी के भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है, इसलिए भाजपा डरी हुई है और यह सब प्रेशर बनाने के लिए किया जा रहा है। हमारा कोई भी विधायक गायब नहीं हुआ है। बीजेपी निचले स्तर की राजनीति कर रही है। जब फ्लोर टेस्ट की बात आई, तब बीजेपी मैदान छोड़कर भागी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews