मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांवेर में करेंगे भूमि पूजन, तुलसी सिलावट का Video Viral

मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांवेर में करेंगे भूमि पूजन, तुलसी सिलावट का Video Viral

इंदौर। आकाश धोलपुरे।

इंदौर के साँवेर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों में लगे सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौपाल चर्चा का ये वीडियो बताकर कांग्रेस दावा कर रही है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है और अब उनके समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने सार्वजनिक मंच पर ये बता दिया है कि मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सांवेर में भूमि पूजन करने आएंगे। बता दे मंत्री सिलावट अपनी फिसली जुबां को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है कभी वे परिवर्तन को प्रगति का नियम बताते है तो कभी देश के पीएम और प्रदेश के सीएम को कलंक बताते नजर आए है।

प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और प्रेस नोट भी ताबड़तोड़ जारी कर दिया है। कांग्रेस सचिव ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना पॉज़िटिव होने की वजह से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा करा लिया गया हैं। म.प्र.के नये मुख्यमंत्री के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 दिन बाद सांवेर में भूमि पूजन करने आ रहे हैं। यह घोषणा केबिनेट मंत्री सिलावट ने खुले मंच से की हैं। यादव ने बीजेपी को घेरते हुए बताया कि सार्वजनिक मंच से की गई घोषणा के अवसर पर इन्दौर भाजपा से जुड़े बड़े नेता भी शामिल थे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई की भाजपा के कमजोर मुख्यमंत्री शिवराज के पक्ष में आवाज़ उठायें और भाजपा के सारे नेता अब सिर्फ़ दरी उठाने का काम कर रहे हैं।

म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने बताया की कांग्रेस के विश्वासघाती सिंधिया को, उनके सभी दग़ाबाज़ साथी शिवराज को हटाकर मुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यादव ने बताया कि भाजपा के विधायकों को यह समझाया भी जा रहा हैं की मोदी अमित शाह का हाथ सिंधिया के सर पर हैं इसलिए सिंधिया के साथ रहोगे तो फ़ायदा होगा। कांग्रेस प्रदेश सचिव ने बताया कि लगभग दो माह से ये कोशिश हो रही हैं की शिवराज को हटाकर सिंधिया मुख्यमंत्री बन जाये। इसके लिये बकायदा भाजपा विधायकों को शिवराज के ख़िलाफ़ लामबंद किया जा रहा हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव की माने तो शिवराज के रहते चुनाव नही जीता जा सकता है इसलिए बीजेपी सिंधिया को कमान देने की तैयारी कर रही हैं और ये ही वजह है उपचुनाव टाले जा रहे है। कांग्रेस नेता यादव ने साफ किया कि ये ही वजह है कि मंत्री सिलावट ने सिंधिया को मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सार्वजनिक सभा मंच से घोषित कर दिया हैं अब सिर्फ़ शपथग्रहण शेष रहा हैं, जो किसी भी समय हो सकता हैं। उन्होंने बताया की विश्वासघातियो का साथ देने वाले शिवराज के साथ ही अब विश्वासघात होने जा रहा है ऐसे में बीजेपी नेता भी अब न घर के रहे है और न घाट के।
फिलहाल, कांग्रेस के वायरल दावे की हकीकत क्या है ये तो वक्त बताएगा लेकिन अगर वाकई चौपाल की बातों में सच्चाई है तो समीरकरण बनते और बिगड़ते देर नही लगेगी फिलहाल तो ये दाव कांग्रेस का एक बड़ा राजनीतिक दांव ही नजर आ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews